आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बार फिर एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज का मामला सामने आया है. इस हा’दसे में अब तक दो लोगों की मौ’त की खबर है जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम स्थित सैनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से बेन्जिमिडाजोल नामक ज’हरीली गैस लीक हुई. घ’टना 29 जून की रात की है. जह’रीली गैस की चपेट कंपनी में काम कर रहे 6 लोग आ गए. इनमें से दो लोगों की मौ’त हो गयी वहीं 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कहीं और गैस नहीं फैली
पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की मौ’त हुई है वे लीकेज वाले स्थान पर मौजूद थे. स्थिति नियंत्रण में है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, परवदा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर उदय कुमार ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है. जिन दो लोगों की मौ’त हुई है वे इसी कंपनी में काम करते थे और रिसाव वाले स्थान पर मौजूद थे. कहीं और गैस नहीं फैली है.

मई में भी हुआ था हाद’सा
मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज सुबह कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस घट’ना के बारे में जानकारी मांगी है.बता दें कि इसी वर्ष मई माह में भी विशाखापट्टनम में एक केमिकल प्लांट में गैस की लीक होने की घ’टना सामने आई थी. गैस का रिसाव होने की वजह से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से ज्यादा लोग बीमा’र पड़ गए थे. केमिकल प्लांट से जहरीली स्टाइरीन गैस लीक हुई थी. कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से यह प्लांट 40 दिन से ज्यादा समय से बंद पड़ा था. गैस का रिसाव होने के बाद आसपास के गावों को खाली कर दिया गया था.




Leave a Reply