MUZAFFARPUR : जिले में रफ़्तार का क’हर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगभग रोजाना ही सड़क दुर्घट’नाओं में कई लोग अपनी जान गँवा रहे हैं. ताज़ा मामला सकरा थाना क्षेत्र से जुडा है जहाँ बाईक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे एक कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक जिंदगी और मौ’त के बीच गं’भीर स्थितियों में अस्पताल में इलाजरत है.
मिली जानकारी के अनुसार सकरा के सबहा चौक के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने बाईक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाईक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई वहीं दूसरे युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

घ’टना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल रहा. घट’ना के बाद मौके पर काफ़ी भीड़ इकठ्ठा हो गई. सूचना मिलते ही दुर्घ’टनाग्रस्त युवकों के परिजन मौके पर पहुँच गए, और मुख्य सड़क को बांस बल्ले लगा कर जाम कर दिया. सड़क जाम होने से वाहनों की कतार लग गई. मौके पर पहुंची सकरा थाना पुलिस के साथ ही अंचलाधिकारी पंकज कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आ’क्रोशितों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया और श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु एसकेएमसीएच भिजवाया.
मृ’तक युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के बाजी बुजुर्ग निवासी चतुर्भुज शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में की गई है. घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.




Leave a Reply