दो बच्चों की मां ने शनिवार को बरूराज थाना क्षेत्र के लखनसेन गांव पहुंचकर लड़की वालों की मदद से अपने प्रेमी की शादी रुकवा दी। इससे एक लड़की की जिंदगी भी तबा’ह होने से बच गई। महिला का प्रेमी वैशाली जिले का है। वह अपनी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करने पहुंचा था। दूल्हे ने अपने ननिहाल मोतीपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर से बारात निकाली थी ताकि उसकी प्रेमिका को इसकी जानकारी नहीं हो। जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो बारातियों के आवभगत के बाद लड़की पक्षवालों ने दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया था।
रविवार की अलसुबह दोनों पक्षों में वार्ता होने के बाद बारात को ग्रामीणों ने मुक्त किया। जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के घटारो निवासी शंकर सिंह के पुत्र आनंद मोहन की शनिवार को शादी थी। बारात बरूराज थाना क्षेत्र के लखनसेन आनी थी। बारात आने से पूर्व पटना निवासी महिला अचानक दुल्हन के घर पहुंच गई। उसने बताया कि जिस लड़के की शादी हो रही है वह उसका प्रेमी है औऱ उससे उस दो बच्चे भी हैं। दोनों एक साथ दिल्ली में रहते हैं। उसने दुल्हन पक्ष से शादी रोकने की गुहार लगाई।
दूल्हे को बनाया बं’धक
इसी बीच सूचना पाकर बरूराज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पी’डि़ता ने पुलिस को भी आपबीती सुनाई। दुल्हन पक्ष ने शादी रोकने पर अपनी सहमति दी जिसके बाद उक्त महिला बरूराज पुलिस के साथ चली गई। रात में बारात आने के बाद ग्रामीणों ने बारातियों का खूब आवभगत की। उसके बाद बारातियों को छोड़कर दूल्हा और उसके स्वजन व रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। शादी को लेकर रास्त भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। रविवार की अलसुबह दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच वार्ता हुई। इसके अनुसार शादी में हुए खर्च की राशि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को वापस किया जिसके बाद दूल्हे और स्वजनों को मुक्त किया गया।

फेसबुक पर प्यार, फिर बनाया शारीरिक संबंध
महिला ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसका आनंद मोहन से प्रेम हुआ था जिसके बाद वह उसकी बहन की शादी में उसके घर गई थी। बताया कि उसे कोल्ड ड्रिंक्स में न’शा खिलाकर आनंद मोहन और उसके एक अन्य संबंधी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अ’श्लील वीडियो बना वायरल करने की धम’की देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे दो बच्चे हो गए, लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। बरूराज थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने घट’ना की पुष्टि करतेे हुए बताया कि पीडि़ता वैशाली के करताहा थाने में लिखित शि’कायत कर चुकी है। शादी रुक गई है।



Leave a Reply