BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: रौतनिया कूड़ा डंपिंग वि’वाद मामला / पुलिस ने 8 बाइक समेत 8 लोगों को किया गिर’फ्तार…

मुजफ्फरपुर : जिले के रौतनिया कूड़ा डंप वि’वाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही 8 बाइक को जब्त किया गया है. कूड़ा डंपिंग के विरो’ध में लोगों ने हाइवे को जामकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों के प्रदर्शन के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गया. देखते ही देखते कई किलोमीटर तक जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने का’र्रवाई करते हुए 8 लोगों को हि’रासत में लिया और 8 बाइक को जब्त कर मामले को शांत कराया.

दरअसल नगर निगम के कचरा डंप किए जाने को लेकर कूड़ा डंपिंग पॉइंट रौतनिया में पिछले 3 दिनों से लगातार वि’वाद हो रहा था. बीते दिनों डीएम और एसएसपी भी मौके पर गए थे. लेकिन मामला ठीक नहीं हो पाया, लोगों का वि’रोध प्र’दर्शन जारी रहा.

प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस ने सख्ती से निपटने का काम किया. तब जाकर मामला शांत हुआ. पुलिस प्रशासन ने बताया कि स्थिति बिल्कुल सामान्य हो गया है. लोगों की मांग पर विचार किया जा रहा है. बहुत जल्द ही स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा. 

पुलिस ने वैसे लोगों को चे’तावनी दी है जो इस मामले को हवा देने का काम कर रहे है. ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के बात करते हुए प्रशासन ने कहा कि ऐसे लोग या तो अपने रवैये में सुधार करे अन्यथा उनके खि’लाफ का’र्रवाई की जाएगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.