Breaking News

अंडमान में महसूस किए गए भूकंप के झ’टके, 4.1 मापी गई तीव्रता..

देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों का लगातार महसूस किया जाना जारी है. अंडमान और निकोबार द्वीप पर आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके अंडमान और निकोबार द्वीप पर डिगलीपुर में महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 8:56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

कोरोना संकट के बीच देश के तमाम हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. शुक्रवार दोपहर जहां हरियाणा के रोहतक और आस-पास क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो वहीं देर शाम लद्दाख में भी 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए.

लद्दाख में शुक्रवार देर शाम 8 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र लद्दाख रहा. भूकंप के झटके जमीन के 25 किलोमीटर की गहराई से महसूस हुए. लद्दाख में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 रही. इससे पहले शुक्रवार देर शाम को मेघालय के तुरा से 79 किलोमीटर पश्चिम की ओर भू’कंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई.

इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक व आस-पास के क्षेत्र में दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही. भूकंप का केंद्र रोहतक में जमीन से 9 किलोमीटर अंदर रहा. भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रही इसलिए लोगों को झ’टका महसूस नहीं हुआ.

रोहतक में बुधवार को भी दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर भू’कंप का झ’टका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 2.8 थी. भूकंप का केंद्र रोहतक में जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था.

वहीं, मिजोरम में भी लगातार भूकं’प के झ’टके महसूस किए जा रहे हैं. मिजोरम में बुधवार को लगातार चौथे दिन रात 1 बजकर 14 मिनट पर चमफाई जिले में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी. मिजोरम में मंगलवार रात को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 21 जून को मिजोरम सहित असम, मेघालय और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.