Breaking NewsRAJASTHAN

शादी समारोह में फैला Corona तो दूल्हे के पिता पर लगा 6 लाख का जु’र्माना, तीन दिन में देनी होगी रकम

भीलवाड़ा. कोरोना वायरस (Corona virus) को काबू में रखने के लिए रोल मॉडल बना राजस्थान का भीलवाड़ा जिला (Bhilwara District) अब नियमों की अवहेलना के मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा में है. भीलवाड़ा में कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर शादी में 250 मेहमानों को बुलाने पर दूल्हे के पिता घीसुलाल पर 6 लाख 26 हजार 500 रुपए का जुर्माना (Penalty) लगाया गया है. साथ ही केस भी दर्ज किया गया है. इतनी बड़ी कार्रवाई का देश में संभवत यह पहला मामला है.
जानकारी के मुताबिक, जुर्माने की राशि मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में जमा की जाएगी. इसके लिए भीलवाड़ा कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने शनिवार को आदेश दे दिया है. राजेंद्र भट्ट ने यह राशि 3 दिन में सीएम सहायता कोष में जमा कराने को कहा है. दरअसल, शादी समारोह के बाद दूल्हे सहित 15 लोगों को कोरोना वायरस हो गया था. दूल्हे के दादा की तो मौत भी हो गई है. घीसुलाल के बेटे रिजूल की शादी 13 जून को थी. नियम अनुसार शादी में 50 मेहमान ही बुलाए जा सकते थे लेकिन करीब 250 लोग एकत्रित हुए. सामूहिक भोज भी हुआ.

कलेक्टर ने दिया सख्त संदेश
शादी में आए लोगों में से एक व्यक्ति 19 जून को कोरोना संक्रमित मिला. फिर एक के बाद एक 15 लोग पी’ड़ित मिले. इनमें दूल्हा व उसके दादा सहित अन्य परिजन भी थे. 58 लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन करना पड़ा. दूल्हे के दादा की मौत हो गई. यह जु’र्माना सं’क्रमित लोगों के आइसोलेशन वार्ड में इलाज व संस्थागत सेंटर सहित अन्य खर्चों के लिए लगाया गया है. जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने इतनी बड़ी जुर्माना राशि लगाकर संदेश दिया है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए राज्य सरकार ने जो नियम बनाए हैं उनका हर हाल में पालन करना होगा. नियमों का उल्लंघन करने पर किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी.


जूस पीने से हुए कोरोना संक्रमित

बता दें कि शनिवार को राजस्थान के कोटा शहर में एक खबर सामने आई थी कि यहां के चौपाटी बाजार स्थित एक जूस सेंटर (Juice center) की दुकान से जूस पीने से नौ लोग कोरोना संक्रमित (Corona infected) हो गए. इसके बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है. अनलॉक 1.0 में छूट मिलने के बाद खाने-पीने की चीजों के लिए मशहूर कोटा के छावनी चौराहे के पास स्थित चैपाटी का एक जूस सेंटर भी खुलने लगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस जूस सेंटर से जूस पीया. इसी बीच इस जूस सेंटर का एक कर्मचारी अस्वस्थ हो गया. इसके बाद जब उसका कोरोना टेस्ट (Corona Test) कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला.
जूस सेन्टर को बंद करवा दिया गया

इस सूचना के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया और जूस सेन्टर को बंद करवा दिया गया. इसके बाद विभाग ने एक नोटिस जारी करके उन सभी लोगों से जूस सेंटर पर कोरोना जांच के लिए लगने वाले शिविर में पहुंचने का आग्रह किया. जिन्होंने इस अवधि में इस जूस सेंटर पर जूस पीया था. उनमें से कई लोगों ने दिन भर लाइन में लगकर शिविर में कोरोना की जांच कराई. इनमें दो महिलाओं सहित नौ लोग कोरोना पॉजीटिव पाये गये.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.