BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

#SHEOHAR: DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर जनसंवाद कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा शिवहर के डीएम कक्ष में दीप प्रज्वलित कर जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, मौके पर आईजी गणेश कुमार ,जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल थे।गौरतलब हो कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा आयोजित शिवहर जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम को लेकर शिवहर पहुंचे हैं।

समाहरणालय के सभाकक्ष में शिवहर जिला अंतर्गत मुखिया गण, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शराबबंदी अपराध नियंत्रण एवं सांप्रदायिक सौहार्द हेतु संवाद किया है।

वहीं जिले के सभी पांचों प्रखंडों के कार्यालयों में संबंधित मुखिया प्रमुख ,के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीजीपी पंचायतों के विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त किया है।इससे पहले डीजीपी के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है, तथा सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

संवाद सूत्र: रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.