Breaking NewsEntertainmentENTERTAINMENT/FILM

सलमान खान ने शेयर की वर्कआउट के बाद की तस्वीर, गु’स्से से आग-बबूला हुए सुशांत के फैंस…

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से देशभर में भाई भतीजावाद को लेकर गु’स्सा बढ़ गया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar) सहित कई नामी लोगों के खि’लाफ लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. बॉलीवुड (Bollywood) के भाईजान यानी सलमान खान को एक बार फिर से लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा. सोशल मीडिया पर हाल ही में सुशांत नेे एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोग गु’स्से से आग बबूला हो गए और उन्होंने सलमान को जमकर कोसा.

सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर जिम की है, जहां बैठकर वो अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे हैंं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा- ‘बस अभी वर्कआउट पूरा किया है.’

सलमान खान की तस्वीरों पर लोग अक्सर अच्छे कमेंट करते थे, लेकिन सलमान की ये तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कोसा और बुरा भला कहा. एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान यार तूने 390 की टी-शर्ट को बीइंग ह्यूमन का लेबल लगाकर 1500 में बेचा हमने कुछ नहीं बोला… लेकिन अब तू लोगों की जिंदगियां बर्बाद करेगा तो भी हम कुछ न बोलें ऐसा तो नहीं हो सकता.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस बार तुम बच नहीं पाओगे. ऊपर वाला तुम्हें देख रहा है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘…और मैंने अभी-अभी तुम्हें अनफॉलो करने का काम पूरा किया है.’

सलमान की इस पोस्ट पर लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं. सुपरस्टार सलमान खान की फैंस कमेंट बॉक्स में खूब क्लास लगा रहे हैं. आपको बता कि सुशांत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर कई स्टार्स की फैन फॉलोइंग तेजी से घट रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.