Breaking NewsCelebritiesEntertainmentENTERTAINMENT/FILMLife Style

सुशांत सिंह राजपूत के नि’धन के बाद नेपोटिज्म वि’वाद से आ’हत हुए करण जौहर, MAMI से दिया इस्तिफा!

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर उठे विवाद से आह’त होकर करण जौहर ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं खबर ये भी है  MAMI फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने करण को मनाने की भी कोशिश की, लेकिन  करण उनकी बात नहीं मानें और इस्तिफा दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करण ने इस फेस्टिवल के आर्टिस्ट डायरेक्टर स्मृति किरण को एक मेल कर रिजाइन की बात कही है। MAMI के बोर्ड में विक्रमादित्य मोटवाने, सिद्धार्थ रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, जोया अख़्तर और कबीर ख़ान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से भी बेहद नाराज हैं कि इस क’ठिन वक्त में कोई उनके लिए खड़ा नहीं हुआ। जब उनकी सोशल मीडिया में ट्रोलिंग की जा रही थी तो इंडस्ट्री का कोई शख़्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। किसी ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया।

सुशांत की निधन से बाद लगातार नेपोटिज्म मुद्दा गर्म हो गया है। उनके फैंस और कुछ कलाकारों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में नेपोटिज्म के शिकार होकर उन्होंने आत्महत्या की। हालांकि अभी तक उनके आत्महत्या करने के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन  लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन आलोचनाओं में सबसे ज्यादा करण जौहर को घसीटा गया है। करण के साथ ही साथ आलिया भटट्, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान को भी ट्रोल किया गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर करीब साढ़े चार लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। वहीं करण जौहर ने अपने करीब एक लाख 90 हजार फॉलोअर्स खो दिए हैं। बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान के करीब 50 हजार फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर कम हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और कंगना रनौत के फॉलोअर्स में इजाफा हुआ है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म कोई पो चे से की थी। इसी साल वह फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में भी नजर आए थे। साल 2014 में सुशांत आमिर खान स्टारर फिल्म पीके में अनुष्का के लवर की भूमिका में दिखे थे। साल 2015 में  सुशांत की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी रिलीज हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली साल 2016 में रिलीज हुई बायोपिक फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से। इसके बाद सुशांत ने राब्ता, वेलकम टु न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए। इससे पहले सुशांत टीवी शो पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे  के साथ लीड रोल में नजर आए थे। उनका यह शो इतना हिट था कि फैंस इनको अपना रियल हिरो बताने लगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.