मानसून के सक्रिय हाेने के बाद मुजफ्फरपुर में 16 जून से बारिश का दाैर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 24 से 29 जून तक उत्तर बिहार व सीमांचल में भारी बारिश की संभावना जताई है। 26 व 27 जून काे मुजफ्फरपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हालांकि, 29 जून तक अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में भारी से भारी बारिश हो सकती है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों के डीएम को अ’लर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण बाढ़ आने की संभावना अधिक है। एनडीआरएफ व एसडीआरफ को प्रभावित क्षेत्र में ही रखें :आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी डीएम से कहा है कि एनडीआरएफ व एसडीआरफ को प्रभावित क्षेत्र में ही रखें। ताकि अधिक पानी आने पर लोगों को रेस्क्यू किया जा सके। अलर्ट की सूचना पंचायती राज प्रतिनिधियों को दें और लोगों को जागरूक करें। प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर नाव व मोटर बोट की भी व्यवस्था करें। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमों को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया है।

4 दिनाें तक 28-32 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान
मंगलवार काे मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री कमी के साथ 31 डिग्री ताे न्यूनतम पारा एक डिग्री कमी के साथ 18.6 डिग्री रि’कॉर्ड हुअा। अधिकतम पारा सामान्य से 3.2 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री कम हाेने से गर्मी से राहत मिली। अगले 4 दिनाें तक अधिकतम पारा के 28 से 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान के 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दाैरान 15 से 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है।
Input: Dainik Bhaskar



Leave a Reply