एस-पौंड के बांध निर्माण तथा उसकी सुरक्षा का केंद्र तथा राज्य सरकार की टीम ने किया निरीक्षण।
बोकारो /बेरमो : गत वर्ष सितंबर माह 2019 में बीटीपीएस के फ्लाइंग एप्स पौंड का बांध टूट जाने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के घरों में एस-पौंड का पानी घुस गया था तथा पूरे नूरीनगर इलाके में बीटीपीएस कारखाने से निकलने वाला छाई के रूप में कीचड़ लोगों के घरों एवं खेतों में चला गया था। इसी घटना के संदर्भ में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के निर्देश पर अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन किया गया था। इस जांच टीम की रिपोर्ट को केंद्र तथा राज्य सरकार को भेजा गया था। आज दिनांक 26 जून 2020 को उपायुक्त श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में केंद्र तथा राज्य सरकार की जांच टीमों ने बीटीपीएस के एस-पौंड के सभी निर्माणाधीन बांधों का निरीक्षण किया तथा कचरे की निकासी तथा बांध के मरम्मती कार्यों की जांच की। तीन सदस्यीय जांच टीम में उपायुक्त के अलावा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ जीपी सिंह तथा झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी श्री आरएन चौधरी मुख्य रूप से शामिल थे। जांच टीम ने पूरे पौंड का बारीकी के साथ निरीक्षण किया तथा उसमें व्याप्त कमियों को जल्द से जल्द सुधार करने हेतु डीवीसी तथा बीटीपीएस प्रबंधन को निर्देश दिया।
■ भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने प्रबंधन के अधिकारियों से कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए प्रबंधन द्वारा एक्शन प्लान के साथ कार्य करने पर जोर देना चाहिए प्रबंधन के वरिष्ठ इंजीनियरों के द्वारा इस पूरे पौंड का आकलन करते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं का काम किया जाना चाहिए तभी इस पौंड की सुरक्षा आसपास के ग्रामीणों के लिए बरकरार रह सकती है। एस-पौंड निर्माणाधीन बांध को निचले सतह से लेकर ऊपरी सतह तक मजबूती प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जाना चाहिए ताकि पानी के किसी प्रवाह को यह बांध मजबूती के साथ झेल सके। उन्होंने डीवीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर टीम गठित कर अपने स्तर से बांध की वस्तुस्थिति अथवा इस में होने वाले रिसाव की जांच लगातार करते रहे ताकि बांध में रिसाव को समय रहते ठीक किया जा सके। केंद्र और राज्य सरकार से आई जांच टीम के सदस्यों ने बीटीपीएस तथा डीवीसी प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा के मापदंडों में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें ताकि इस वजह से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े समय-समय पर लगातार उच्च स्तरीय टीम के माध्यम से पौंड के बांधों की वस्तुस्थिति का जायजा लेते रहें।
■ पौंड के बांध की सुरक्षा तथा उसके रिसाव से संबंधित रिपोर्टिंग हर दिन की जाए, हर 15 दिनों के अंतराल पर प्रतिदिन के रिपोर्टिंग का प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं प्रबंधन- डीसी:
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने डीवीसी एवं बीटीपीएस के प्रबंधकों से कहा कि पौंड के बांध की सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेषज्ञ इंजीनियरों के अधिनस्थ एक रिपोर्टिंग टीम बनाकर प्रतिदिन रिपोर्टिंग की जानी चाहिए ताकि बांध की वस्तुत स्थिति का आकलन प्रतिदिन किया जा सके।

यह टीम प्रत्येक दिन बांध के निचले सत्ता से लेकर ऊपरी सतह के सभी सुरक्षा पैमानों की जांच करते हुए बांध में किसी प्रकार के रिसाव से संबंधित रिपोर्टिंग का प्रतिवेदन प्रतिदिन प्रबंधन को समर्पित करेगी तथा इसी रिपोर्टिंग की समर्पित प्रतिवेदन हर 15 दिन पर बीटीपीएस प्रबंधन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएगा ताकि जिला प्रशासन भी लगातार कोंडके बांध की वसुता स्थिति से अवगत हो सके। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने निरीक्षण के क्रम में बीटीपीएस प्रबंधन के पदाधिकारियों से कहा कि आगामी आने वाले दिनों में बीटीपीएस प्रबंधन अपने कचरे के निष्पादन हेतु किन योजनाओं पर कार्य कर रही है उसका रोड मैप तैयार कर जल्द से जल्द जिला प्रशासन को समर्पित करें। पौंड के बांध की बारामती तथा उसकी सुरक्षा हेतु किन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उसका टाइमलाइन के साथ एक्शन प्लान तैयार कर जिला प्रशासन को समर्पित करें ताकि जिला प्रशासन प्रबंधन के एक्शन प्लान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में प्रबंधन की मदद कर सके ताकि भविष्य में आम लोगों को इस बांध से किसी प्रकार की कोई क्षतिपूर्ति ना हो। उन्होंने प्रबंधन के लोगों से कहा कि पोंड में आने वाले कचरो का निष्पादन कैसे किया जाए उस दिशा में भी योजना बनाकर कार्य करें ताकि पोंड के डस्ट या छाई का इस्तेमाल अन्य कामों किया जा सके।

उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बांध के अंतर्गत होने वाले खनन की स्थिति का जायजा समय-समय पर लेते रहें, साथ ही पौंड के डस्ट या छाई का इस प्रकार से इस्तेमाल किया जाय उस दिशा में बीटीपीएस प्रबंधन को मार्गदर्शन करते रहें।
बीटीपीएस कारखाने के निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो,तेनुघाट श्री नीतीश कुमार सिंह, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री प्रभाष दत्ता, अंचलाधिकारी बेरमो श्री मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो श्री प्रवीण कुमार सहित बीटीपीएस एवं डीवीसी के पदाधिकारियों एवं कर्मी उपस्थित थे ।



Leave a Reply