
अजीत ने अभी तक कुल 14 सवालों का सही जवाब देकर 50 लाख रुपये जीत लिए हैं। वहीं एक प्रोमो में दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन पहले एक करोड़ के सवाल के लिए कहते हैं, उसके बाद अजीत कुमार 50-50 लाइफ लाइन की मदद लेते हैं। अब देखना होगा कि वो करोड़पति बन पाते हैं या नहीं ये तो एपिसोड के बाद ही पता चलेगा। ये एपिसोड आज और मंगलवार को प्रसारित किया जाएगा।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजीत कुमार पेशे से एक जेल सुपरिटेंडेंट है।

अजीत कुमार का ऐसा कहना है की हमें पहले दिन से यही ट्रेनिंग दी जाती है की पाप से नफरत करो पापी से नही। शो में अजीत कुमार का खेल देख अमिताभ बच्चन उनसे काफी खुश हैं। वह अजीत की तारीफ में कहते हैं कि ‘आपने जिस तरह बेहतरीन खेल दिखाया बाकी कंटेस्टेंट को उससे सीख लेनी चाहिए। वही शो में अजीत अपनी आप बीती और स्पेशल ट्रेंनिग की बाते अमिताभ से शेयर करते हैं।






Comment here