मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सरबई था’ना क्षेत्र के नांद गांव में एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका से निकाह के लिए बीवी को कथित रूप से घर से निकाल दिए जाने का मा’मला सामने आया है। सरबई था’ना क्षेत्र के नांद गांव के अब्दुल रहमान ने रविवार को बताया कि उसने अपनी बेटी तासीन खातून (22) का निकाह गांव के ही हिसाबुद्दीन के बेटे सद्दाम (25) से पांच जून, 2016 को किया था। रहमान ने बताया कि “एक माह पूर्व सद्दाम ने उसकी बेटी पर मुंबई की रहने वाली अपनी प्रेमिका से निकाह कर लेने देने की र’जामंदी चाही, लेकिन उसके वि’रोध करने पर सद्दाम ने 25 सितंबर, 2019 की आधी रात बु’री तरह मा’रपी’ट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया और त’लाक देने की धम’की दी है।”

अब्दुल रहमान ने बताया कि “शुक्रवार रात सद्दाम, उसका भाई शमशाद, पिता हिसाबुद्दीन और चचेरा भाई मु’श्तकीम ने इसी बात पर उसके घर पर चढ़ाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सद्दाम को हिरासत में लेकर मा’मला तो शांत करवा दिया है, लेकिन अभी तक कानूनी का’र्रवाई नहीं की है।” सरबई के थानाध्यक्ष राजकुमार ने रविवार को बताया कि “शुक्रवार रात सद्दाम को हि’रासत में लिया गया था, जिसे शनिवार शाम निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। पी’ड़िता तासीन की शि’कायत की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्र’वाई की जाएगी।”


Leave a Reply