BIHARBreaking NewsPATNASTATE

सुशांत के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बोलें- सुशांत के नाम पर हो बिहार की फिल्म सिटी

PATNA : बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद देश भर में शो’क की ल’हर है. सुशांत के फैंस के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर काफी नाराजगी है. मुंबई पुलिस सुशांत आत्मह’त्या केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. इसी बीच सुशांत की मौत के 10 दिन बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके परिजनों की याद आई है. तेजस्वी ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने बिहार की फिल्म सिटी को सुशांत के नाम पर रखने की मांग की है.

राजद नेता तेजस्वी यादव सुशांत के परिजनों से मिलने गुरूवार को उनके घर पहुंचे. उन्होंने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आ’त्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सुशांत की मौ’त 14 जून को मुंबई में हुई थी. जिसके बाद पूरे देश में सोशल मीडिया पर आ’क्रोश का माहौल है. कई बॉलीवुड स्टार और नेताओं ने सुशांत की मौ’त की जांच सही तरीके से होने की मांग की है. इससे पहले डिप्टी सीएम सुशील मोदी और भाजपा नेता मनोज तिवारी समेत कई लोग सुशांत के पिता से मिलने उनके आवास पहुंचे थे.

सुशांत के घर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में सुशांत के परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि राजगीर में जो फिल्म सिटी बन रही है, उसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाये. तेजस्वी ने आगे कहा कि सुशांत कादि टैलेंटेड और एडुकेटेड थे. उन्होंने बिना किसी की मदद के खुद के बल पर बिहार से मुंबई तक का सफर तय किया.

तेजस्वी ने कहा कि सुशांत के अभिनय की जितनी भी तारीफ की जाये वो कम है. तेजस्वी ने कहा कि जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी, वह राघोपुर में थे. वह उसी वक्त उनके परिवार से मिलते लेकिन अगले ही दिन उनके परिवार को मुंबई जाना था. जिसके कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. तेजस्वी ने कहा कि सुशांत आत्मह’त्या मामले की जांच को लेकर उनके परिवार की जो मांग होगी, वह उसके साथ खड़े हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.