सुशांत सिंह की मौत के ग़म में अब तक पूरा देश डूबा है. इस हादसे ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें ये बताया जा रहा है कि सुशांत के नि’धन के बाद अब उनके पेट डॉगी फज की भी मृ’त्यु हो गई है. कई दिनों से फज की तस्वीरें भी खूब फैल रही है और ये कहा जा रहा है कि उस हादसे के बाद से इस डॉगी ने कुछ नहीं खाया है और मालिक यानी सुशांत के देहांत के बाद इसने अपनी हालत ख़राब कर ली है और अब इसकी मौ’त की खबर आ रही है.

हम आपको बता दें कि सुशांत के डॉगी फज के म’रने की खबर बिल्कुल ग़लत है. दिवंगत अभिनेता के एक करीबी ने फज के म’रने की इन सभी खबरों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि केवल फज नहीं बल्कि सुशांत के चारों डॉगी एकदम ठीक है और उनके पावना हाउस में रह रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैली ये खबर फेक है.

बता दें की जब से सुशांत की सु’साइड की खबर आई थी उसके ठीक बाद से फज के नाम से कई कुत्तों की तस्वीरें वायरल हो रही थी.
बिना किसी पुष्टि के किसी भी काले कुत्ते को फज का नाम दिया जा रहा था मगर अब ये क्लियर हो चूका है कि सुशांत के डॉगी फज को कुछ भी नहीं हुआ है.



Leave a Reply