BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: कार्य में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खि’लाफ कानूनी का’र्रवाई करने का निर्देश

कार्य में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश

बोकारो : चास नगर निगम के अंतर्गत संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आज दिनांक 24 जून 2020 को चास नगर निगम के सभागार में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। समीक्षा बैठक में चास नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं चास नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रही सभी एजेंसियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमे चास नगर निगम में संचालित विभिन्न योजनाएं एवं प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यरूप से चास नगर निगम क्षेत्र में दो पार्क बन रहे हैं जो अंतिम चरण में हैं, जिसे 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने का निदेश उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल को दिया गया है। साथ ही साथ नगर निगम क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जो निर्माण कार्य चल रहा है उस में गति लाने हेतु निर्देश भी दिया गया।
■ कार्य में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश-*
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कहा कि अगर कार्य करने में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह संबंधित पदाधिकारियों या प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए अपनी बात रखें ना की सरकारी कार्य को जाकर बंद करा दें । सरकारी कार्य को रोकना वैधानिक नहीं है बहुत सख्त निदेश संबंधित एजेंसी को दिए गए। अगर कर्यदायी एजेंसी के तरफ से कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
■ आवास को 15 दिनों में पूर्ण कराने का निदेश दिये-
प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि कार्य संतोषजनक नही है। उन्होंने आगे बताया कि अपर नगर आयुक्त एवं संबंधित पदाधिकारी एक विशेष drive चलायेगे, जिस लाभूक को भवन निर्माण के लिए राशि दी जा चुकी है उनके आवास को 15 दिनों में पूर्ण कराने को कहा तथा अगर कार्य अनुरूप आवास निर्माण में कही राशि अवमुक्त करने की जरूरत है तो उसे अविलम्ब राशि उपलब्ध कराया जाय।


■ अवमुक्त करने हेतु कोई कर्मी या अन्य राशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत सीधा उपायुक्त के कार्यालय में करें-
4000 ऐसे घर है जिसमें दरवाजा नही लगा है या प्लास्टर कार्य बाकी है खिड़किया नही लगायी गयी है उपायुक्त ने उन लाभुको से अपील किया है कि वे अपने आवास के कार्य को तुरंत पूर्ण करें। ताकि आपको अगली राशि अवंटित की जा सके। अगर शेष राशि अवमुक्त करने हेतु कोई कर्मी या अन्य राशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत सीधा उपायुक्त के कार्यालय में आ कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही लाभुक राशि प्राप्त कर कार्य नही कराते है तो उनकी भी जिम्मेदारी तय की जायेगी।
■ चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी शौचालयो को प्रोफेशनल एजेंसी को देने का निदेश-
चास नगर निगम क्षेत्र में लगभग 24 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं लेकिन पूर्ण रूप से फंक्शनल नही है उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान पाया गया कि केवल तीन या चार शौचालय ही कार्यरत हैं चल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निदेश दिया कि एक सप्ताह के अंदर निविदा निकालकर सभी शौचालय को किसी प्रोफेशनल एजेंसी को दिया जाए ताकि उसे प्रोफेशनली चलाया जा सके। अगर कोई एजेंसी पहले से इंगेज की गई है, अगर वह कार्य करना नहीं चाहते हैं या जिन नियम शर्तों पर उन्हें कार्य सौंपा गया था उसके अनुरूप अगर कार्य नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
■ अविलंब अस्वीकृत ढांचे को हटाए-
चास नगर निगम क्षेत्र में नए भवन निर्माण हेतु नक्शा पास कराने की जरूरत होती है उसकी स्थिति चास नगर निगम क्षेत्र में अच्छी है साथ ही कुछ अवैध निर्माण बिना अनुमति के कर दिये गए है। उन बिल्डिंगों के बिल्डिंग कांट्रेक्टर और मालिको को निर्देशित किया गया है कि अविलंब वह अस्वीकृत ढांचे को हटाए अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी एवं उनसे जुर्माने की राशि वसूल की जा रही है।
■ राजस्व की वसूली वर्तमान वर्ष में अच्छी है-
चास नगर निगम क्षेत्र में राजस्व की वसूली वर्तमान में अच्छी है। चास नगर निगम में कई प्रस्तावित योजनाएं हैं, जिसमें एक बहुमंजलि बाजार का निर्माण करना है। उक्त क्षेत्र में जो पहले से दुकानदार है उनके भीतर कुछ आशंका भी है। उनसे हमलोग बात-चीत करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी चास के नेतृतव् में एक टीम का गठन किया गया है जो इसपर कार्य करेगा और समानांतर उक्त मार्केट की निविदा की प्रक्रिया भी चलेगी। उन्होंने आगे कहा कि किसी को हटाने नही जा रहे है लेकिन इसकी एक प्रक्रिया तय की जायेगी। वेंडिंग ज़ोन की भी निविदा 7 दिनों के भीतर निकाल दी जायेगी ताकि वेडिंग ज़ोन बन सके ताकि दुकानदार वेंडिंग ज़ोन का इस्तेमाल कर सके। वार्ड विकास ज़ोन बनाना प्रस्तावित है लेकिन जिसके लिए जमीन की शीघ्र पहचान कर चार दिनों के भीतर निविदा निस्तारित कर दी जायेगी।
समीक्षा बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा, अमुमण्डल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट श्री नीतीश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.