बोकारो : सेक्टर 8 स्थित सामुदायिक भवन के कबड्डी मैदान में मंगलवार को बोकारो जिले के कबड्डी खिलाड़ियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए एक्सरसाइज व रनिंग कर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया. मौके पर जिले के दर्जनों खिलाड़ियों सहित जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, महासचिव गोपाल ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ,सुनीत मलिक, महेंद्र प्रसाद, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे.




Leave a Reply