10वीं की परीक्षा दे चुके मेघावी छात्रों को चिन्मय विद्यालय दे रहा छात्रवृति ॥
बोकारो: 10वीं की परीक्षा दे चुके मेधावी छात्रों के लिए बोकारो के चिन्मय विद्यालय में +2 की पढ़ाई के लिए छात्र वृत्ति उपलब्ध है। विद्या वृत्ति नाम से चल रही इस छात्र वृत्ति को चिन्मय विद्यालय के पूर्व छात्रों का संगठन ” चिन्मया स्माइल्स बैक ” चलाता है। इस संगठन का उद्देश्य उन मेधावी और जरूरतमंद छात्रों की मदद करना है जो स्कूल फीस भरने में सक्षम नहीं होते। हर साल चिन्मय स्माइल्स बैक २ मेधावी छात्रों को 11वीं और 12वीं की पढाई के लिए 100% फ़ीस, किताबें और ड्रेस प्रदान करती है। छात्र वृत्ति मैट्रिक के अंकों और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है।
अगर आप किसी ऐसे मेधावी छात्र को जानते हैं जो विद्या वृत्ति के योग्य हैं, तो शीघ्र इस फ़ोन नंबर पर संपर्क करें- 9431510194 या enquirycvbokaro@gmail.com पर ईमेल करें। चिन्मय स्माइल्स बॅक की शुरुआत 2009 मे हुई, जब चिन्मय विद्यालय बोकारो के कुछ पूर्व छात्रों ने मिलकर इस संस्था की नीव रखी और “विद्या वृत्ति “ नाम से एक छात्र वृत्ति की शुरुआत की. तब से अब तक कुल 21 छात्रों को इसका लाभ मिल चुका है। इस संस्था से चिन्मय विद्यालय के 150 से अधिक छात्र जुड़े हुये हैं जो दुनिया के अलग अलग कोनों से इसमें सहयोग दे रहे हैं।

कुछ छात्र सफलता की ऊंचाइयों पर हैं और अब खुद इसमे सहयोग दे रहे हैं। इसमे सबसे नया नाम है रिचा मित्रा (2011 – 2013) का, जो अब रवीद्र भारती विश्वविद्यालय मे शोधकर्ता हैं और अब न सिर्फ इस छात्रवृत्ति मे आर्थिक सहयोग दे रही हैं बल्कि एक बड़ी बहन की तरह आज छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करती हैं । विद्या वृत्ति के लिए बच्चों को पहले आवेदन करना होता है और चिन्मय स्माइल्स बॅक की कमेटी, जिसमे पूर्व छात्र और कुछ शिक्षक शामिल हैं, बच्चों का चयन करती है । समस्त जानकारी चिन्मय स्माइल्स बैक के सदस्य संजीव मिश्रा ने दी।



Leave a Reply