Breaking NewsInternational

यहां खुले सिनेमाघर, ‘गोलमाल अगेन’ के साथ वापस लौटेगी रौनक

न्यूज़ीलैंड: कोरोना वायरस (Coronavirus) का क’हर पूरे विश्व में फैला हुआ है. इस महामारी के कारण दुनियाभर के देशों में सिनेमाघर (Movie Theater) बंद कर दिए गए थे. भारत की तरह दूसरे देश भी धीरे-धीरे इस प्रकोप को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों ने दफ्तरों, बाजार, मॉल्स में जाना शुरू कर दिया है. इस बीच एक खबर अच्छी ये आई है कि न्यूजीलैंड (New Zealand) अब कोरोना मुक्त हो चुका है और वहां सिनेमाघर भी फिर से खोल दिए गए हैं. खास बात है कि न्यूजीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन (Golmal Again)’ से होने वाली है. रिलायंस इंटरटेनमेंट (Reliance Entertainment) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

मल्टी स्टारर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के न्यूजीलैंड में रिलीज होने की जानकारी फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी दी है. रिलायंस इंटरटेनमेंट ने ट्वीट कर बताया, ‘कीवीज थिएटर्स में लौट रहे हैं और गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गयी है. इस नई शुरुआत के लिए चीयर्स.’

वहीं, रोहित शेट्टी ने यह जानकारी अपने इंटाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘न्यूजीलैंड सरकार ने सिनेमाघरों में गोलमाल अगेन को फिर से जारी करने का फैसला लिया हैं और ये पहली हिंदी फिल्म होगी जो कोरोना की जंग ल’ड़ने के बाद न्यूजीलैंड के थिएटर्स में री-रिलीज होगी….तो तैयार हो जाइये 25 जून को ‘गोलमाल अगेन’ के साथ अपने थिएटर खुल रहे हैं.

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयास तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, संजय मिश्रा, तबू और परिणिती चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाए थे. रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन 2017 की दिवाली पर रिलीज हुई थी. गोलमाल सीरीज की यह चौथी फिल्म है. साथ ही अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म, जो 200 करोड़ क्लब में गई हो.

Input: News18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.