मधुबनी : महादेवमठ के जगदम्बा ट्रेडर्स मे हुई लाखों की चोरी सी सी टीवी मे कैद हुए चोर:
कल यानि 23 जून को लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के महादेवमठ बाजार से पूरब जगदम्बा ट्रेडर्स मे दो चोरो ने दुकानदार के मोबाइल सहित लाखों की कैस निकाल भागे, इस बाबत अभी खोजबिन जारी हैं, सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगाए सी सी टीवी कैमरा को जब खंगाला गया तो दो युवक को बाइक से उतरते हुए और अंदर की ओर आते हुए पाए गए हैं, अभी तक फुटेज मे साफ फोटो नहीं आने के कारण पहचाना नहीं गया हैं | गौरतलब हो की घटना स्थल से मात्र आधे किलोमीटर पर अंधरामठ थाना अवस्थित हैं | आए दिनों इस क्षेत्र मे इस प्रकार की चोरिया होती ही रहती हैं | इस प्रकार की घटना से क्षेत्र के लोगों मे परेशानी का सबब बना हुआ हैं |




Leave a Reply