PATNA: बिहार बीजेपी ने विधान परिषध की 2 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है।पार्टी ने संजय मयूख और सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।बीजेपी ने इस बार कृष्ण कुमार सिंह और राधामोहन शर्मा का पत्ता साफ कर दिया है।इन दोनों नेताओं को इस बार विधान परिषद में जाने का अवसर नहीं दिया।पार्टी के इस निर्णय से पूर्व विधान पार्षध कृष्ण कुमार सिंह खासे आहत हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार सिंह पार्टी के स्थापना काल से हीं जुड़े हुए हैं।वे हर मोर्चा पर पार्टी के लिए मददगार साबित रहे हैं। हर बाद पार्टी उनको छकाते रही।अंत में 2014 में इन्हें विधानपरिषद का झुनझुना थमा दिया गया।लेकिन इस बार उन्हें वह झुनझुना भी पार्टी नेतृत्व ने छीन लिया।जानकार बताते हैं कि कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी की स्थापना काल से ही जिस तरीके से मदद की है उसके अनुसार पार्टी ने उनके साथ व्यवहार नहीं किया।लगातार सौतेला व्यवहार होने के बावजूद कृष्ण कुमार सिंह पार्टी के लिए काम करते रहे।बेलागंज विधान सभा क्षेत्र से पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाया लेकिन जातीय समीकरण के अभाव में कृष्ण कुमार सिंह हारते रहे।

पार्टी नेतृत्व ने इन्हें आश्वासन दिया था कि एक बार और मौका दिया जाएगा।लेकिन ऐन वक्त पर इन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया और उस सीट से सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया गया।
इससे क्षुब्ध होकर कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।इसकी सूचना उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के अलावे राष्ट्रीय नेतृत्व को दे दी है।वर्तमान में वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और विधान सभा प्रभारी के पद पर बने हुए थे।



Leave a Reply