पटना : भारत सरकार समग्र शिक्षा अंतर्गत कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों के वेतन भुगतान की राशि 2018 से ही बंद किया हुआ है।भारत सरकार की तरफ से राशि स्वीकृत नहीं किए जाने के बाद बिहार सरकार ने एक अरब 20 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
उनमें से उन 40 करोड़ 60 लाख की राशि को जारी कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग में महालेखाकार को पत्र लिखा है ।पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2020 में तत्कालीन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान संप्रति समग्र शिक्षा अंतर्गत कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए भारत सरकार द्वारा राशि स्वीकृत नहीं किए जाने की वजह से राज्य योजना मद से एक अरब 20 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई है, एवं तत्काल 40 करोड़ 60 लाख की राशि की विमुक्ति की गई है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों के वेतन में भारत सरकार द्वारा पूर्व में राशि उपलब्ध कराई जाती थी, परंतु वित्तीय वर्ष 2018-19 से भारत सरकार की राशि स्वीकृत नहीं कर रही. लिहाजा अब राज्य योजना मद से उक्त कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु राशि की व्यवस्था की गई है .राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत माध्यमिक शिक्षकों का जिला बार वेतन भुगतान बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जाएगा.



Leave a Reply