कोरोना के कारण टीएमसी विधायक की मौ’त हो गई है. 60 साल के तमोनाश घोष फाल्टा विधानसभा से विधायक थे. वह तीन बार विधायक रह चुके थे.
ममता ने जताया शो’क
तमोनाश घोष के निधन के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया है. ममता ने कहा कि बहुत दुखी हूं. साल 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे तमोनाश घोष आज हमे छोड़ गए. वह 35 वर्षों तक हमारे साथ रहे. वह पार्टी और जनता के प्रति बहुत ही समर्पित थे. उन्होंने सामाजिक कार्यों में बहुत योगदान दिया था. ममता ने कहा कि उनके जाने से जो शून्य उभरा है उसको भर पाना काफी मु’श्किल है.

मई में हुआ था कोरोना
तमोनाश घोष को मई माह में कोरोना हुआ था. जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. बता दें कि इससे पहले 10 जून को तमिलनाडु में डीएमके विधायक जे. अनबझगन की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी.



Leave a Reply