BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: लगातार हो रही बारिश से शहर में हालात नारकीय, अब चलना भी हुआ दुश्वार…

पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर में नारकीय हालात पैदा हो गए हैं। कहीं सड़कों एवं गलियों में बारिश का पानी जमा है तो कहीं कचरे का अंबार लगा है। बारिश का पानी एवं कचरा मिलकर सड़ांध पैदा कर रहे हैं जिससे लोगों को जीना मुहाल हो गया है। वहीं बारिश का पानी निकालने के लिए नाला उड़ाही कर कीचड़ को सड़क पर डाला जा रहा है जो बारिश होने पर सड़क पर फैल जा रहा है। कई इलाकों में सड़क की हालत यह है कि लोग उससे गुजरने से कतराते हैं।

शहर के कई इलाके जलमग्न

मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। मिठनपुरा क्लब रोड, स्टेशन रोड, केदारनाथ रोड, गोला बांध रोड, पंकज मार्केट रोड, चंद्रलोक चौक, अतरदह आदि क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनी है। चर्च रोड में तो कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है जिससे इलाके में रहने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

गलियों में कचरे का अंबार

वहीं शहर के हर मोहल्ले में मुख्य सड़क एवं गलियों में कचरे का अंबार लगा हुआ है। कचरे का निष्पादन नहीं होने से जमा कचरा सड़ांध पैदा कर रहा जिससे लोगों की सेहत का नु’कसान पहुंच रहा है। इन सबके बीच नगर निगम के सफाईकर्मी दलबल के साथ नालियों की उड़ाही एवं जमा पानी निकालने में दमखम लगा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद स्वयं पूरे शहर का भ्रमण कर चल रहे कार्यो की निगरानी कर रहे हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.