Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD BOX OFFICE; आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ‘बाला’ ने 3 दिनों में की बंपर कमाई, जानें…

आयुष्मान खुराना की फ़िल्म बाला ने ओपनिंग वीकेंड में वाकई ध’माल म’चा दिया है। फ़िल्म ने रिलीज़ के तीन दिनों में 40 करोड़ से अधिक कमाई करके मजबूत शुरुआत की है। 8 नवंबर को बाला सिनेमाघरों में पहुंची। फ़िल्म ने 10.15 करोड़ की ध’माकेदार ओपनिंग ली, जो आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। शनिवार को आं’कड़ों में ज़’बर्दस्त उछाल आया और फ़िल्म ने 15.73 करोड़ जमा कर लिये। तीसरे दिन रविवार को बाला के कलेक्शंस में फिर जंप आया और फ़िल्म 18.07 करोड़ बटोरने में कामयाब रही, जिसके साथ बाला ने 43.95 करोड़ का शानदार ओपनिंग वीकेंड किया है। बाला के आंकड़े बता रहे हैं कि फ़िल्म बड़े कलेक्शन की तरफ़ बढ़ रही है।

बाला, आयुष्मान खुराना के करियर का तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है। आयुष्मान की बधाई हो ने सबसे अधिक कलेक्शन 45.70 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में किया था। हालांकि यह ओपनिंग वीकेंड 4 दिनों का था। इसके बाद आती है इसी साल रिलीज़ हुई ड्रीम गर्ल, जिसने 44.57 करोड़ की कमाई ओपनिंग वीकेंड में की थी। बाला को स्त्री के डायरेक्टर अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गि’र्द घूमती है, जो प्रीमैच्योर बॉल्डिंग का शि’कार हो जाता है और इसकी वजह से उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फ़िल्म में इसको ह्यूमरस अंदाज़ में दिखाया गया है।

फ़िल्म की शुरुआती सफलता से गदगद आयुष्मान खुराना ने दर्शकों का आभार इस अंदाज़ में जताया. आयुष्मान के साथ विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यामी गौतम और द’म लगाके हइशा से डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर बाला में फीमेल लीड रोल्स में हैं। इनके अलावा सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी और अभिषेक बैनर्जी ने सहायक भूमिकाएं निभायी हैं। बाला को लगभग सभी क्रिटिक्स ने अच्छे मार्क्स दिये थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.