आज से शुरू होगा गंडक बराज पर मरम्मत कार्य, नेपाल ने दी अनुमति
बिहार के वाल्मीकि नगर इलाके में गंडक बराज पर मंगलवार से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो जायेगा. इसकी अनुमति नेपाल सरकार ने सोमवार को दे दी. नेपाल के अनुमति देने के बाद उसके एरिया में पड़ने वाले बांध का मरम्मती काम शुरू हो जाएगा. नेपाल के अनुमति नहीं देने के कारण पानी के दवाब के बाद बांध टूटने का खतरा बढ़ गया था.लॉकडाउन की वजह से नेपाल ने उसके हिस्से में पड़ने वाले गंडक बराज के दायें तटबंध में बने एफ्लक्स बांध पर गश्ती और मरम्मत की अनुमति नहीं दी थी. इस कारण इस बांध की सुरक्षा को खतरा हो गया था. बेतिया के डीएम और नेपाल के डीएम से पिछले कई दिनों से बात कर रहे थे. जिसके बाद आखिरकार, सोमवार को नेपाल सरकार ने मरम्मत की अनुमति दी.




Leave a Reply