BIHARBreaking NewsSTATE

प्र.मं. गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को और तीन महीने तक मिले मुफ्त खाद्यान्न- उपमुख्यमंत्री

प्र.मं. गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों
को और तीन महीने तक मिले मुफ्त खाद्यान्न- उपमुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृहमंत्री से दूरभाष पर बातें कर किया आग्रह

पटना 23.06.2020

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दूरभाष पर बात कर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आग्रह किया है कि कोरोना संकट के दौरान अप्रैल-जून की तरह अगले तीन महीने जुलाई-सितम्बर के लिए भी गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न दिया जाए। लाॅकडाउन का प्रभाव अभी भी कुछ हद तक बरकरार है और गरीबों को अपने जीवन यापन में मुश्किलें आ रही हैं।

श्री मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लाॅकडाउन के दौरान बिहार के 8.71 करोड़ गरीबांे को 3 महीने तक प्रति महीने 5-5 किलो यानी 15 किलो चावल 28 रु. बाजार मूल्य की दर से 5057.30 करोड़ का तथा 1.68 करोड़ परिवारों को 120 रु. किलो की दर से 610 करोड़ रु.की प्रति महीने 1-1 किलो यानी 3 किलो अरहर दाल मुफ्त में दिया गया।

इसके अलावा अन्य प्रदेशों से आए श्रमिकों व गैर राशनकार्डधारी 86 लाख 40 हजार लोगों को मई और जून में प्रति महीने 5-5 किलो यानी 10 किलो चावल और 2 किलो चना कुल 337.15 करोड़ रु. का मुफ्त में दिया गया। लाॅकडाउन के दौरान कुल 6024.45 करोड़ के खाद्यान्न वितरण से गरीबों को बड़ी राहत मिली।

बिहार में एक भी ऐसा परिवार नहीं है जो मुफ्त खाद्यान्न से वंचित रहा। इसी का नतीजा रहा कि दो महीने के लाॅकडाउन के दौरान लोगों के घरों में रहने और तमाम तरह के काम-धंघे के बंद रहने के बावजूद कहीं किसी को भूखे रहने की नौबत नहीं आई।

अगर इसी प्रकार और अगले तीन महीने के लिए भी मुफ्त खाद्यान्न वितरण किया गया तो गरीबों को न केवल बड़ी राहत मिलेगी बल्कि लाॅकडाउन के प्रभाव और बाढ़ व सूखे की असामन्य स्थितियों से भी मुकाबला करने में वे सक्षम होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.