PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेश में बाढ़ को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कोसी गंडक कमला एवं अन्य नदियों पर कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कमला गंडक कोसी एवं अन्य नदी बेसिन एवं सीमावर्ती क्षेत्रों तथा पिछली बार जहां कटाव हुआ था उन जगहों पर सुरक्षात्मक कार्यों का कार्य पूरी तत्परता से करने का निर्देश दिया। वहीं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के लिए नेपाल के भी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा है। इसके साथ ही तटबंधों के किनारे वृक्षारोपण का भी निर्देश दिया गया है सभी तटबंध के महत्वपूर्ण स्थानों पर बाढ़ सामग्रियों का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखने का निर्देश दिया है।
बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं यह SOP के अनुरूप सभी तैयारी पूरी करें ताकि परेशानी नहीं हो। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज का लगातार निरीक्षण किया जाए। अगर बराज के किसी गेट में कोई समस्या हो तो सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र करें। निरीक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारी इंजीनियर सतर्क रहें। अधिकारियों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कमला बियर के बाएं और दाएं गाइड बांध का ब्रिज क्लोजर अभी अपूर्ण है। संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूरा करें।



Leave a Reply