देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में पहले नंबर के राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में हालात चिं’ताजनक हैं. मुंबई (Mumbai) में भी दिनोंदिन बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं. अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया है. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने जानकारी दी है कि मुंबई के पी-नॉर्थ वार्ड से 70 ऐसे लोग लापता हो गए हैं, जिनकी कोविड 19 (Covid 19) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. पुलिस के मुताबिक उनका पता लगाने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने उससे मदद मांगी है.
प्रवक्ता के अनुसार बीएमसी ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी है कि ये सभी 70 लोग पिछले 3 महीनों में लापता हुए हैं. मुंबई के पी-नॉर्थ वार्ड में इन सभी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही ये सभी लापता हो गए. बीएमसी ने मुंबई पुलिस से इन सभी लोगों को उनकी मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के जरिये खोजने में मदद मांगी है. पी-नॉर्थ इलाका मलाड के जैसा है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

इसके साथ ही मुंबई में अब बहुमंजिला इमारतें (High Rise Buildings) चिंता का सबब बन गई हैं. दरअसल दो महीने के अथक प्रयासों के बाद मुंबई के झग्गीबस्ती इलाके धारावी में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है. लेकिन इसी बीच बहुमंजिला इमारतों में महामारी के नए मामले तेजी के साथ बढ़े हैं. बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई की सील की हुई बहुमंजिला इमारतों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. कहा जा रहा है कि हाउसिंग सोसायटी में नियमों का सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है. नए मामलों ने BMC की चिंता बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, टापर्स सहित यहां लें सारी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के कई इलाकों के बहुमंजिला रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में (इनमें D वार्ड (ग्रांट रोड) और T वार्ड (मुंलुंड) भी शामिल हैं) कोरोना के मामले बढ़े हैं. अनलॉक 1.0 की शुरुआत के बाद इन जगहों पर कोरोना के 379 मामले सामने आए हैं.



Leave a Reply