BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: जलजमाव के खि’लाफ सड़क पर की धान रोपनी…

मुजफ्फरपुर : सड़कों पर जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपनी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में जितेंद्र कुमार सहित ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर जलजमाव से निजात दिलाने और पक्की सड़क निर्माण की गुहार लगाई है। मीनापुर प्रखंड क्षेत्र की गोरीगामा पंचायत के वार्ड चार मठ टोला की पाच सौ मीटर लंबी सड़क एक टोले को जोड़ती है जिसमें करीब एक हजार की आबादी रहती है। बरसात के समय उक्त कच्ची सड़क पर जलजमाव से कीचड़ हो जाता है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों को आवेदन देते- देते ग्रामीण थक चुके हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर धान रोपनी कर विरोध प्रदर्शन किया।

झोपड़ी उजाड़ महादलितों को किया बेघर

कथैया थाना क्षेत्र के परोहा गांव में सोमवार को दबंगों द्वारा बिहार सरकार की गैरमजरूआ भूमि में बसे महादलित के झोपड़ीनुमा घर को उजाड़ कर बेघर करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़ित छोटू कुमार राम ने सीओ एवं एसएसपी को लिखित शिकायत देकर दबंगों पर कार्रवाई करने व पुन: उक्त भूमि पर बसाने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि बगैर किसी आदेश का पुलिस की मौजूदगी में उनका झोपड़ीनुमा घर उजाड़ दिया गया। फिलहाल वे खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इस संबंध में अंचलाधिकारी कुमार भास्कर ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। मामले में जाचोपरात उचित कार्रवाई की जाएगी।

बैंक शाखा का नहीं होने देंगे स्थानांतरण

मड़वन प्रखंड के पकड़ी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के स्थानातरण को लेकर मुखिया संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार की अध्यक्षता में खाताधारियों व मुखियों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि किसी भी हाल में बैंक की शाखा का पकड़ी से स्थानातरण नहीं होने दिया जाएगा। आसपास के हजारों खाताधारियों का बैंक में खाता है। वहीं, वृद्धों का पेंशन खाता भी है। ऐसे में बुजुर्गो को पैसा निकालने यहा से तीन किमी दूर जाना होगा। अगर तीन दिनों के अंदर इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो अनिश्चितकाल के लिए शाखा में तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा। मौके पर मुखिया हितलाल सहनी, गगनदेव कुमार, विकाश कुमार सिंह, हसीना खातून, इंदल साह, कैलाश राम, मो.जौहर अली आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.