BIHARBreaking NewsSTATE

#BreakingNews: लालू यादव की RJD को लगा तीसरा झ’टका, राबड़ी देवी की भी गई कुर्सी…

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राजद को बड़ा झ’टका लगा है. पार्टी के पांच एमएलसी ने मंगलवार को जदयू का दामन थाम लिया. इनमें राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, कमरे आलम और दिलीप राय का नाम शामिल है. राज्य में नौ सीट के लिए छह जुलाई को विधान परिषद के चुनाव होने हैं. इससे पहले राजद में यह टू’ट तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झ’टका मानी जा रही है.

राबड़ी देवी अब नहीं रहेंगी विरोधी दल की नेता
राजद के पांच विधान परिषद के जेडीयू में शामिल होने के बाद अब तीसरा झट’का राबड़ी देवी को लगा है. पांच एमएलसी के जेडीयू में शिफ्ट होने के बाद अब राबड़ी देवी की विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष वाली कुर्सी छीन जाएगी. नियम के मुताबिक सदन में नेता प्रतिपक्ष होने के लिए कुल सीट का 10 फीसदी यान कम से कम 8 सीट होनी चाहिए.

लेकिन अब राजद के पास विधान परिषद में 3 सदस्य ही बचे हैं. इस बार अगर विधान परिषद में 3 सदस्य राजद कोटे से आ भी जाते हैं तो आंकड़ा 6 ही पहुंचेगा. कुल मिलाकर अब राबड़ी देवी को सदन में नेता प्रतिपक्ष वाली कुर्सी छोड़ने होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.