बिहार विधान सभा के इस साल होने वाले चुनाव के पहले दल बदल शुरू हो गई है। आज राष्ट्रीय जनता दल को उस समय बड़ा झ’टका लगा जब राज्य विधान परिषद के पांच सदस्यों ने पार्टी छोड़ने के साथ जदयू में शामिल होने का ऐलान किया।
राजद के जो पांच एमएलसी जदयू में शामिल हो रहे हैं उनके नाम हैं – राधा चरण सेठ, कमरे आलम, दिलीप यादव,संजय प्रसाद और रणविजय सिंह याद रहे कि कुछ दिन जदयू के कई नेता राजद में शामिल हुए थे। माना जा रहा कि इस टू’ट से तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है।

सभापति ने दी मान्यता:
विधान परिषद के सभापति ने इन पांचों विधायकों के गुट को अलग मान्यता दे दी है, जिससे ये पांच विधान परिषद सदस्य जदयू के हो गए हैं। बिहार विधान सभा चुनाक के पहले राजद को यह बड़ा झटका लगा है।



Leave a Reply