BIHARBreaking NewsSTATEVAISHALI

#Breaking: RJD को एक और बड़ा झ’टका / राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया पद से इस्तीफा…

राष्ट्रीय जनता दल को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले तो पार्टी के पांच विधानपार्षद जदयू में चले गए तो वहीं अब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये राजद के लिए बहुत बड़ा झटका बताया जा रहा है। इस बारे में बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह पूर्व लोजपा सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं। बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इलाज पटना के एम्स में चल रहा है।

रामा सिंह के राजद ज्वाइन करने की बात से नाराज हैं रघुवंश

लोजपा के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के राजद ज्वाइन करने की बात कही जा रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ये चर्चा है कि कि रामा सिंह 29 जून को राजद ज्वाइन करेंगे और इसी बात से राजद के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज हैं।

किसी जमाने में लालू के कट्टर विरोधी रहे हैं रामा सिंह

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही रामा सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी और उसके बाद ही उनके राजद ज्वाइन करने की चर्चा है। रामा सिंह के साथ ही सवर्ण समाज से कई अन्य नेता भी राजद में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि किसी जमाने में रामा सिंह लालू यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह के कट्टर विरोधी रहे हैं। ये भी खबर मिल रही है कि रामा सिंह के राजद में शामिल किए जाने की खबरों से पार्टी के भीतर कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

वैशाली से रामा सिंह ने रघुवंश को हराया था

रामा सिंह कभी लालू प्रसाद यादव और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के कट्टर विरोधी माने जाते थे और ये वही रामा सिंह हैं जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब एक लाख से ज्यादा वोट से रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली से हराया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.