BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

नेता दीनबन्धु क्रांतिकारी ने बेनीपुर हाल्ट को स्टेशन एवं बेनीपुरी जी के नाम पर नामकरण करने के साथ भदई में हाल्ट बनाने की मांग को लेकर लिखा पत्र..

कल दिनाँक 22-06-20 को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेता दीनबन्धु क्रांतिकारी ने बेनीपुर हाल्ट को स्टेशन एवं बेनीपुरी जी के नाम पर नामकरण करने के साथ भदई में हाल्ट बनाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री बिहार सरकार को पत्र लिख कर मांग किया,दीनबन्धु क्रांतिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेनीपुरी जी के नाम पर स्टेशन बनाने की घोषणा की थी लेकिन सिर्फ हाल्ट बना वो भी बेनिपूरी जी के नाम पर नही जिससे समस्त औराई की जनता आहत है साथ ही औराई एवं कटरा के 15 पंचायत का निकासी भदई है अगर यहां हाल्ट का निर्माण होता है तो क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में आसानी होगा और रेलवे को भी फायदा होगा साथ ही क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा,
मौके पर मनीष कुमार,शैलेन्द्र कुमार सुमन ,अभिषेक कुमार,संजीव ठाकुर एवं अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.