मुजफ्फरपुर : जिस औलाद पर सबको नाज है, उसी ने महज थोड़ी जमीन के लिए बूढे़ पिता को पी’ट- पी’टकर घा’यल कर दिया। उतना ही नहीं, शरीर पर तेजाब डालकर मारने की कोशिश की। गं’भीर रूप से जख्मी पिता को पीएचसी लाया गया जहां से बेहतर उपचार को डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
साहेबगंज थाना के हिम्मतपट्टी गाव में जमीन विवाद को लेकर किशोरी भगत ने पहले लाठी- डंडे से 60 वर्षीय पिता वीरेंद्र भगत को पीटा। फिर उसने पिता के शरीर पर तेजाब फेंक दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मा’रपी’ट के दौरान बचाव करने गई वीरेंद्र भगत की पत्नी बच्ची देवी, छोटा पुत्र मुन्ना भगत, हीरालाल भगत, तथा छोटी पतोहू सीमा कुमारी भी घायल हो गई। बता दें कि मुन्ना भगत तथा हीरालाल भगत दोनों भाई बाहर रहकर काम करते थे। लॉकडाउन में दोनों घर आए थे कि बड़ा भाई किशोरी भगत हिस्से की जमीन जायदाद को लेकर पिता से उलझ गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस को घटनास्थल पर छानबीन के लिए भेजा गया है। जख्मी को पहले इलाज जरूरी था, इसलिए उनका बयान नहीं लिया गया। उनके स्वस्थ होने व लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
घर में घुसकर मा’रपी’ट, लू’टपाट व महिलाओं से अ’भद्र व्यवहार का आ’रोप
ब्रह्मपुरा थाना के राहुलनगर में एक घर में घुसकर लू’टपा’ट, महिलाओं से ‘मा’रपी’ट व अभ’द्र व्यवहार करने का आ’रोप लगाया गया है। इसमें पड़ोसी को आ’रोपित बनाया गया है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को आवेदन देकर शि’कायत की है। एसएसपी ने ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

आवेदन में पी’ड़िता ने बताया कि 10 की संख्या में पहुंचे आरोपितों ने उसके घर पर ह”मला बोल दिया। कमरे में तो’ड़फो’ड़ करने लगा। इसका वि’रोध करने पर उस पर पि’स्टल तान कर ध’मकी देने लगा। बीचबचाव करने जब उसकी मां पहुंची तो उसकी पि’टाई कर पैर तो’ड़ दिया। आरोपितों ने करीब 55 हजार रुपये लूट ली। आरोपितों के विरुद्ध पहले से भी एक केस चल रहा है। उसने ब्रह्मपुरा थाना पुलिस पर आरो’पितों के मेल में आकर काम करने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि उनकी जानकारी में यह मा’मला सामने नहीं आया है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Leave a Reply