Breaking NewsHealth & WellnessUTTARAKHAND

बड़ी खबर : आज दोपहर 12 बजे कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवा लॉन्च करने जा रहे हैं स्वामी रामदेव

दुनिया भर में कोरोना से मची त’बाही के बीच एक अच्छी खबर है. योगगुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि संस्थान ने ऐलान किया है कि उसने कोरोना महामा’री को खत्म करने वाली पहली आयुर्वेदिक दवा विकसित कर ली है. मंगलवार दोपहर 12 बजे पतंजलि योगपीठ में कोविड 19 की दवा कोरोनिल को लॉन्च किया जाएगा.
कोविड19 की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को आचार्य बालकृष्ण आज लॉन्च करने जा रहे हैं, इस मौके पर बाबा रामदेव भी मौजूद रहेंगे.

पतंजलि मंगलवार को कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को पूर्ण वैज्ञानिक विवरण के साथ लॉन्च करने जा रहा है. कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को आज दोपहर 1 बजे हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण लॉन्च कर रहे हैं.
पतंजलि आयुर्वेदिक मेडिसिन की ओर से कोविड19 रोगियों पर रैंडमाइज्ड प्लेसबो नियंत्रित क्लिनिकल ट्रायल के परिणाम का खुलासा भी करेगा.
पतंजलि योगपीठ की ओर से जारी सूचना में कहा गया, “हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण कोविड19 के इलाज में प्रमुख सफलता के बारे में जानकारी देंगे. वे सबूत के साथ बीमा’री पर आयुर्वेदिक दवा के असर का खुलासा भी करेंगे. ट्रायल में शामिल वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और डॉक्टरों की टीम भी इस मौके पर मौजूद रहेगी.”


यह शोध संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट, हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर द्वारा किया गया है. दवा का निर्माण दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार के द्वारा किया जा रहा है.
आचार्य बालकृष्ण ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “कोरोनिल कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे आज दोपहर संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्युमेंटेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा.”

दुनिया भर में कोरोना महामा’री के बढ़ते प्र’कोप के बीच रिसर्च का काम जारी है और कई कंपनियां दवा के विकास में लगी हुई हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.