BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA एम्स में कोरोना पॉजिटिव ट्रेन ड्राइवर ने किया सु’साइड, सुरक्षा पर उठे सवाल…

PATNA : पटना एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव ट्रेन ड्राइवर ने सोमवार की देर शाम खुदकु’शी कर ली. जिसके बाद अस्पताल में ह’ड़कंप मच गया. मृ’तक की पहचान खगौल के रहने वाले तबरेज के रुप में की गई है.

35 साल के तबरेज खगौल के मोतीचौक के चीकटोली के रहने वाले थे. वे दिल्ली में पोस्टेड थे. 12 जून को ही तबरेज दिल्ली से पटना आए थे और 16 जून को एम्स में भर्ती हुए थे, जहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.  सोमवार को जब उन्होंने काफी देर तक कमरा नहीं खोला तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर एम्स प्रशासन को सूचना दी गई. दरवाजा तो’ड़ा गया तो तबरेज पंखे से लटक रहे थे और गले में गमछा लपेटा हुआ था.

तबरेज ने सु’साइड करने से ठीक आधे घंटे पहले अपने बड़े भाई से बात की थी. उसने भाई को बताई थी कि मेरा मन घबरा रहा है. हालांकि भाई ने उन्हें समझाया था. जिसके बाद वे शांत हो गए थे. वहीं एम्स प्रशासन ने बताया कि उसकी मौ’त के करीब एक घंटे बाद ही उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई.

बता दें कि पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी है. हमें कोरोना से बचना है तो सावधानियां बरतनी होगी. यदि आप संक्रमित हो भी जाते हैं तो ड’रें नहीं, आप जल्द ही कोरोना को हरा देंगे. इसके लिए आपको बस पॉजिटिव होने की जरुरत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.