मुजफ्फरपुर। जिला अंतर्गत पारू थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शनिवार देर रात जन्मदिन के अवसर पर श’राब पार्टी का दौर भी चला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और 13 लोगों को गिर’फ्तार कर लिया। मौके से दो स्काॅर्पियो, पांच बोतल शराब और दस खाली श’राब की बोतलें बरा’मद की गईं। गि’रफ्तार किए गए 13 में 10 लोगों में जांच के बाद श’राब पीने की पुष्टि हुई।
थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने अपने बयान पर वैशाली थाना के वैशाली गांव निवासी राजीव रंजन, भगवानपुर रत्ती गांव के रणजीत पासवान, गुंजन कुमार, हसनपुर दुमदुमा गांव के विकास कुमार, नंदलालपुर गांव के सुधीर कुमार, करजा थाना के करजा चौक के टिंकू कुमार, नरहर सराय के राकेश कुमार, सरैया थाना के जैतपुर ओपी के गहिलो गांव के अजय राय व पारू थाना के महमदपुर गांव निवासी राजीव राय को आ’रोपित बनाया है। इन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि महमदपुर गांव निवासी राजीव राय के यहांं जन्मदिन पर पार्टी चल रही है। इसमें बाहर के लोग भी आए हैं और श’राब पीकर हं’गामा कर रहे हैं। इस पर दलबल के साथ छापेमा’री की गई। मौके से 13 लोग गि’रफ्तार किए गए, जिसमें 10 में श’राब पीने की पुष्टि होने पर जेल भेजा गया है। वहीं, तीन अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Leave a Reply