BIHARBreaking NewsCRIMEMADHUBANI

#MADHUBANI में श’राब लदी डाक पार्सल गाड़ी प’लटी, लोगों ने म’चाई लू’ट, गमछा में लपेटकर चलते बने..

शराब माफिया अब डाक पार्सल लिखी बंद गाड़ी से शराब की खेप मंगवा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब लखनौर थाना के कछुवी में श’राब लदी डाक पार्सल वैन पलट गई। रविवार अलस्सुबह तीन से चार बजे कछुवी-भखरौली पथ पर सड़क खराब होने के डाक पार्सल की गाड़ी अनि’यंत्रित होकर पलट गई। लोग वहां पहुंचे तो गाड़ी से रिसकर श’राब निकल रही था।

कुछ लोगों ने उठाया मौके का फायदा

बॉडी बंद गाड़ी को खोलकर स्थानीय कुछ लोगों ने देखा तो उसमें शराब थी। कुछ स्थानीय लोगों ने मौके का फायदा उठाया। गमछा समेत जिसे जो बन पड़ा वहां से शराब लेकर चलते बना। तब तक पुलिस को भी सूचना मिल गई थी। मौके पर लखनौर थाना पुलिस के साथ साथ झंझारपुर आरएस ओपी पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि उनके क्षेत्र में दुर्घटना हुई है।

ऐसे शराब छिपा रखा था गाड़ी में

मगर, दुर्घटनास्थल लखनौर थाना क्षेत्र में था। दो भांगों में बंटी है डाक पार्सल गाड़ी लखनौर थानाध्यक्ष राजकुमार राय व आरएस ओपी थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि डाक पार्सल की बॉडी बंद गाड़ी को चतुराई से दो पार्ट में बांट दिया गया था। पीछे का पार्ट खोलने पर अन्य पार्ट की जानकारी शुरूआत में नहीं मिल पाई। गहराई से छानबीन पर दूसरे पार्ट का पता चला। इसमें शराब की बड़ी खेप रखी हुई थी। हालांकि, सैकड़ों बोतल फू’ट गई थी। दुर्घ”टनाग्रस्त डाक पार्सल गाड़ी का नं. यूपी 75 एम 2072 है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि एप के माध्यम से यह नंबर उत्तरप्रदेश के इटावा शहर के किसी सर्वेश कुमारी के नाम से है। दुर्घ’टना के बाद गाड़ी खड़ी करने के दौरान डाक पार्सल गाड़ी का अगला चक्का टूट गया। जेसीबी की मदद से शराब लदी गाड़ी को थाना लाने का प्रयास किया जा रहा था। अन्य गाड़ी से शराब की खेप को थाना लाया गया है। गणना पूरी नहीं हो सकी थी। मगर, इसमें पांच सौ लीटर से ज्यादा शराब होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.