कायस्थ महापरिवार ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, कैंडल जलाई, जताया विरोध
बोकारो : कायस्थ महपरिवार बोकारो द्वारा आज चास गरगा पुल के पास स्थापित भारत माता के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, साथ ही भारत चीन सीमा के गलवन घाटी मे शहीद हुए 20 बीर सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन रख कर दीप जलाकर भावभीनी श्रधांजलि दी गई । उसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाकर विरोध जताया । कायस्थ महपरिवार बोकारो जिला के महासचिव कुमोद कुमार सिन्हा ने कहा की चीन की कायराना करतूत को कभी बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। इसका कड़ा जबाब दिया जावेगा। जिला समिति के सलाहकार के एन सिन्हा ने कहा की लोगों ने चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान प्रारंभ कर दिया है, वर्तमान में भारत को झुकाने के लिए विरोधी राष्ट्र निरंतर काम कर रहे हैं। लेकिन राष्ट्रभक्ति के लिए पूरा देश एकजुट होकर चीनी सामग्री का विरोध करेगा।

इस मौक़े पर बोकारो जिला कायस्थ महपरीवार के सभी समितियों के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित हुए । बीबीएल श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिन्हा, आर आर वर्मा, जयशंकर प्रसाद करपटने, संजय कुमार, अरविंद कुमार सिन्हा, रत्नेश सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, मृत्युंजय कुमार सिन्हा, अनूप कुमार सिन्हामिथिलेश अम्बस्ठ, नवीन कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, उदय कुमार सिन्हा, अनूप सिन्हा, सन्तन कुमार सिन्हा , सुनील कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, विमल सहाय, कृष्णानंद प्रसाद, आगम श्रीवास्तव, सूर्य कुमार सिन्हा, हरेंद्र किशोर सिन्हा एवं मनोज सिन्हा उपस्थित थे ॥ वहीँ महिला समिति “सृजन” से उषा श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, सीमा श्रीवास्तव, वन्दना श्रीवास्तव व माला सिन्हा उपस्थित रहीं ॥




Leave a Reply