Breaking NewsNational

सिक्किम में 18 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर जवानों ने किया योग

दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) संकट के बीच आज आंतरारष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों ने योगा किया। आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने लद्दाख के खारदुंग ला में बर्फ की चादर पर 18,000 फीट की ऊंचाई और उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास वसुधारा ग्लेशियर पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। अरुणाचल प्रदेश में आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) पशु प्रशिक्षण स्कूल (एटीएस), लोहितपुर के कर्मियों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोड़ों के साथ योग किया। आइटीबीपी के जवानों ने उत्तरी सिक्किम में 18,800 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

बता दें कि कोरोना मद्देनजर लोग एक जगह एकत्र नहीं हो सकते, ऐसे में इस साल योग दिवस पर कोई सामूहिक आयोजन नहीं हो रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों की जोड़ने की तैयारी है। इस आयोजन की थीम ‘घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग’ (Yoga at Home and Yoga with Family) है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के पहल पर 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.