मिसाल करजा थाना क्षेत्र के मड़वन विशुनपुर सड़क में राजपूत द्वार के समीप देखने को मिला। यहां एक अकेली लड़की ने दो-दो अप’राधियों के दांत खट्टे कर दिए। इस दौरान एक अ’पराधी तो भाग निकला। लेकिन लड़की ने अपने साहस का परिचय देते हुए दूसरे अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान वह खुद ज’ख्मी भी हो गई। मगर इसकी परवाह किए बगैर उसने अप’राधी को देसी पि’स्टल के साथ धर द’बोचा।
जानकारी के अनुसार अंतरराज्यीय कबड्डी खिलाड़ी रक्सा दक्षिण निवासी रानी कुमारी अपनी स्कूटी से मुजफ्फरपुर से मड़वन होते हुए रक्सा अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसका पीछा किया। इस क्रम में रानी जैसे ही जीयन राजपूत द्वार के आगे बढ़ी, दोनों अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उसे रोक लिया। रानी को पिस्तौल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। गाली देते हुए पर्स व बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। मगर कबड्डी खिलाड़ी रानी ने पिस्तौल की परवाह किए बगैर दोनों को पकड़ लिया।
इस बीच रानी व दोनों अ’पराधियों के बीच जमकर मारपीट भी हुई, मगर रानी ने दोनों को अपने कब्जे से नहीं छोड़ा। इस दौरान एक अपराधी ने उसे चोट पहुंचा जख्मी कर दिया जिससे उस पर रानी की पकड़ ढीली पड़ गई और वह फरार होने में सफल रहा। इसी बीच शोर सुन आसपास के लोग जुट गए। करजा पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा राकेश कुमार ने पिस्तौल के साथ दबोचे गए अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया।

अपराधी की पहचान पानापुर ओपी क्षेत्र के बंगरा निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। बाद में ज’ख्मी रानी का इलाज पीएचसी में कराया गया। रानी के इस साहस व हिम्मत की चर्चा थाने समेत क्षेत्र के लोगों में जोर शोर से चल रही है। लोग रानी के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पकड़े गये अपराधी से पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर फरार अपराधी को चिह्नित किया गया है।



Comment here