BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के ग्राम पंचायतों के लिए 1 हजार 254 करोड़ रुपए राशि की पहली किस्त जल्द जारी, राशि सीधे पंचायतों के खाते में

Patna: 15 वे वित्त आयोग की अनुशंसा पर बहुत जल्द ही बिहार के पंचायतों के विकास के लिए 1254 करोड़ रुपए राशि की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायती राज के तहत मोतिहारी को जहां 45 करोड़ रुपए तो शेखपुरा जिले को कम से कम 547 करोड रुपए मिलेंगे। इस मद में मिलने वाली राशि विभाग से सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा जाएगा बिहार में वर्तमान में 8387 ग्राम पंचायतें हैं इनके विकास के लिए ही यह राशि दी जाएगी.

किस पंचायत को कितना पैसा मिलेगा
बड़ा सवाल यह है की किस पंचायत को कितना पैसा दिया जाएगा इसका निर्धारण कैसे हुआ है. बता दें की ग्राम पंचायतों की संख्या और वहां की आबादी के अनुरूप जिला वार राशि तय की गई है जो सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा जाएगा. गौरतलब है कि मधुबनी जिले के ग्राम पंचायतों के खाते में जहां 45 करोड़ रूपए देने की अनुशंसा की गई है तो वही सबसे छोटे जिले शेखपुरा को 547 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

बहुत जल्द ही 1254 करोड रुपए की राशि विभाग के द्वारा सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा जाएगा. बताया गया है कि दरभंगा के ग्राम पंचायतों को 34 करोड़ पटना को 31 करोड़ समस्तीपुर को उन 39 करोड़ और गया के ग्राम पंचायतों को 36 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह सबसे छोटे जिले शिवहर के ग्राम पंचायतों को भी 5:30 करोड़ रुपए दिए जाएंगे प्रदेश के ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली राशि वहां की आबादी और आकार पर तय की गई है. इसके अंतर्गत किसी भी ग्राम पंचायत को 6 से 20 लाख रुपए तक की राशि मिलेगी।

कहाँ खर्च करना है पैसा
15 वे वित्त आयोग की अनुशंसा पर 1254 करोड़ रुपए की राशि विभाग के द्वारा ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा जाएगा. गौरतलब है कि बिहार में 8387 ग्राम पंचायतें हैं और हर पंचायत को तकरीबन 6 से 20 लाख रुपए तक दिए जाएंगे ग्राम पंचायतों के खाते में भेजी गई राशि का इस्तेमाल हर घर नल का जल और गली नाली पक्की करण में खर्च होगी. ग्राम पंचायतों को 80% राशि इन पर खर्च करना होगा वही 20% राशि का उपयोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सार्वजनिक भवनों के रखरखाव सिंचाई क्षमता वृद्धि करने आदि पर खर्च किए जाएंगे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.