आज दिनांक 20 जून 2020 को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “गरीब कल्याण रोजगार अभियान”की शुरुआत बिहार राज्य के खगड़िया जिला अवस्थित बेलदौर प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलीहर से किया गया गया,जिसमे माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार ने भी भाग लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियो के साथ उपस्थित थी।

गौरतलब हो कि कोरोना संकट की वजह से अपने राज्य एवम गृह जिले में लौटे श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रो में रह रहे अन्य नागरिकों को स्थानीय स्तर पर अथार्त उनके गांवों के आस-पास ही रोजगार तथा जीविका का साधन उपलब्ध कराने और इसके क्रम में स्थाई सार्वजनिक उत्पादक और अन्य परिसंपत्तियों के निर्माण हेतू यह अभियान को चलाया गया है।यह #अभियान देश के 116 जिलों में(सीतामढ़ी सहित),125 दिनों तक 25 कार्यो को केंद्र में रखते हुए,भारत सरकार के 12 विभिन्न मंत्रालयों के आपसी तालमेल के माध्यम से संचालित होना है।इस अभियान के लिए सरकार द्वारा 50,000 करोड़ रुपये की साधन राशि की व्यवस्था की गई है।

इस अभियान से सीतामढ़ी जिले के श्रमिकों एवम अन्य नागरिकों को उनके गांवों के आस-पास ही रोजगार मिल सकेगा।सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है.




Leave a Reply