BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: प्रसिद्ध कपड़ा मंडी सुतापट्टी के व्यापारी को हुआ कोरोना, मच गया ह’ड़कंप..

मुजफ्फरपुर के सुतापट्टी के एक कपड़ा व्यापारी के कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद से ही व्यापारियों में ह’ड़कंप मच गया है, सूतापट्टी के कपड़ा व्यवसायी के परिवार के 5 लोग भी पॉजिटिव हैं, वे दिल्ली दुकान के लिए कपड़ा खरीदने गए थे। जहां से कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए, नतीजा यह हुआ कि परिवार के लोगों के लोग भी पॉजिटिव हो गए।

जानकारी के मुताबिक व्यवसायी 4 जून को बस से दिल्ली कपडा खरीदने गए थे 5, 6 व 7 जून को दिल्ली में रहकर कपडों की खरीदारी की फिर 8 को ट्रेन से मुजफ्फरपुर के लिए चले, 9 जून को जंक्शन पहुंचे, इसके बाद पूर्व की भांति दुकान भी चलाने लगे, इसी क्रम में उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और बुखार भी हो गया.सुतापट्टी का इलाका बेहद संकरी गलियों और घनी आबादी वाला इलाका है, इस लिहाज से कोरोना के और भी मामले मिलने का खतरा मंडरा रहा है.

बीते शुक्रवार को 16 कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब तक मुज़फ़्फ़रपुर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 195 हो चुकी है। इनमे से अभी तक कुल 158 को डिचार्ज किया जा चुका है।इस तरह से कुल एक्टिव केस 37 है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.