BIHARBreaking NewsCHHAPRASTATE

COVID-19: छपरा में एक साथ 6 दुकानदार मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा ह’ड़कंप..

छपरा. जिले में कोरोना का कहर जारी है. शुक्रवार को मिले 16 नए मरीजों में जिले के 6 दुकानदार कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 positive) पाए गए हैं. इससे हड़कंप मच गया है. इससे पहले शहर में जूस, फल और सब्जी व अंडा बेचने वाले में कोरोना का संक्रमण मिल चुका है. ये सभी फिलहाल अस्पताल में है. इस प्रकार छपरा शहर में कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो चुकी है. जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन मौतों के साथ 181 तक पहुंच चुकी है.

113 मरीज हुए स्वस्थ

शुक्रवार को मिले 16 नये मरीजों में छपरा शहर के बाजार समिति, साढा बाजार, उमा नगर मोहल्ला, घेघटा मेला तथ शहर के नवीगंज मोहल्ला से एक-एक मरीज शामिल हैं. वहीं, प्रखंडों में शमशुद्दीनपुर से एक मरीज, सिताबदियारा से 2 मरीज, रिविलगंज बाजार से चार मरीज और मांझी के मझनपुरा एवं गरखा के महम्मदा से एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है. हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में 113 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं, जबकि 65 मरीजों का उपचार चल रहा है.

इस कारण बढ़ी संख्या
बता दें कि सारण में कोरोना चेन भले हीं नहीं बन पाया है, लेकिन प्रवासियों के लौटने के कारण एक बार फिर सारण में मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने लगी है. नयी रिपोर्ट के बाद अब छपरा भी हॉट जोन में शामिल हो गया है. शहर में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं शहरवासियों की नींद उड़ गई है. शहर के सभी मरीज संक्रमित मरीजों संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं. इस बीच सदर अस्पताल में भी ट्रू नेट मशीन से शुरू कर दी गई है, जिसके बाद जांच में तेजी आई है और नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.