Breaking NewsNational

वायुसेना प्रमुख की चीन को चे’तावनी- शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत (India) और चीन (China) सैनिकों के बीच हुई हिं’सक झ’ड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को याद करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया (RKS Bhadauria) ने चीन को चे’तावनी दी है. एयरचीफ मार्शल ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे.

एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा, ‘LAC पर हम स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हम शांति से सभी मुद्दों को हल करना चाहते हैं, लेकिन हम चीन को ये भी बता देना चाहते हैं कि किसी भी आक्रमकता का जवाब देने के लिए हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है.’ उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र को विश्वास दिलाता हूं कि हम गलवान घाटी के बहादुरों के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे.

गौरतलब है कि चीन  से जारी तनाव के बीच भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है. वायुसेना ने भी लेह-लद्दाख में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. वायुसेना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने दो दिनों में लेह और श्रीनगर का दौरा किया है. इस दौरान वायुसेना प्रमुख ने तैयारियों के संबंध में पूरी जानकारी ली. बता दें कि चीन से तनाव के बीच वायुसेना पूरी तरह से अलर्ट है.

भारत के लड़ाकू विमान फारवर्ड बेस पर तैनात

भारतीय वायुसेना ने चीन से किसी भी हालात में निपटने के लिए लड़ाकू विमान और अन्‍य साजोसामान वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के पास फारवर्ड बेस और एयरफील्‍ड में तैनात करना शुरू कर दिया है. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने लेह और श्रीनगर के एयरबेस का भी दौरा किया. यह दौरा चीन की ओर से गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर हमला करने के बाद किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.