Breaking NewsCelebritiesEntertainment

19 साल की कंगना रनौत के साथ महेश भट्ट ने किया था ऐसा गंदा बर्ताव, रात भर रोती रही थीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्रियों में शुमार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती नजर आती हैं. वह अपनी फिल्मों से ज्यादा उनसे जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई ऐसे खुलासे किए हैं जिन पर बहस छिड़ चुकी है. कंगना ने बॉलीवुड पर कई आरोप लगाए हैं. वहीं अब खुद कंगना का एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है जो उनकी बहन रंगोली चंदेल (rangoli chandel) ने बताया था. ये किस्सा महेश भट्ट से जुड़ा है जब उन्होंने कंगना को चप्पल फेंककर मारी थी.


महेश भट्ट ने कंगना को मारी थी चप्पल
कंगना की तरह ही उनकी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही बहन को लेकर बहुत से किस्से शेयर करती हैं. एक ऐसा ही किस्सा महेश भट्ट और कंगना का है.

mahesh bhatt kangna
जब महेश भट्ट ने कंगना को चप्पल फेंककर मा’र दी थी. इस घ’टना का एक्ट्रेस पर क्या असर पड़ा था वो हम आपको बताएंगे.

19 साल की कंगना पर फूटा था महेश का गुस्सा
ट्वीट के माध्यम से रंगोली ने बताया था कि, 19 साल की कंगना रनौत पर डायरेक्टर महेश भट्ट का गुस्सा फूटा था. बात अगर इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की करें तो रंगोली ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘कंगना रनौत जब ‘वो लम्हें’ का प्रिव्यू देखने के लिए थियेटर पहुंची थीं तो उन्होंने कंगना पर चप्पल फेंकी थी. उन्होंने कंगना को उसकी ही फिल्म देखने से रोक दिया था. वो पूरी रात रोती रही. उस दौरान उसकी उम्र सिर्फ 19 साल ही थी’.

इस ट्वीट में भले ही रंगोली ने महेश भट्ट का नाम नहीं लिया था लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ था. दरअसल, कंगना को लेकर ये खुलासा रंगोली ने तब किया था जब कंगना ने आलिया पर तंज कसे थे और आलिया ने उन्हें करारा जवाब दिया था. इसके बाद आलिया की मां सोनी राजदान भी इस लड़ाई में कूद पड़ी थी

kangna-rangoli-mahesh-bhatt
और उन्होंने कहा था कि, कंगना को ब्रेक महेश भट्ट ने दिया था, इस पर रंगोली ने उन्हें टैग करते हुए कहा, ‘सोनी जी, महेश भट्ट ने कंगना को कोई ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बसु ने उन्हें ब्रेक दिया था’.

रंगोली के इस ट्वीट के बाद भले ही सोनी और आलिया ने मामले को बढ़ने नहीं दिया था. लेकिन इतना तो साफ था कि, अगर इनके बीच ट्विटर पर जंग छिड़ेगी तो बहुत सी बातें खुलेंगी. पर उस समय तो सब चुप हो गए थे पर अब भी अक्सर इन बातों पर बहस छिड़ जाती है. क्योंकि, कंगना के ब्रेक को लेकर रनौत और भट्ट परिवार अलग-अलग दावे करते हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.