Breaking NewsHARYANASTATE

#BreakingNews: उत्तर भारत में फिर हिली धरती, ड’रे-सहमे लोग घरों से बाहर निकले…

चंडीगढ़
उत्तर भारत में एक बार फिर भू’कंप के झ’टके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के बाद अब हरियाणा जिले में शुक्रवार सुबह भूकं’प के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.3 मापी गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रोहतक और इसके आसपास के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास महसूस किए गए, जिसके कारण कुछ देर के लिए कइ इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

मिजोरम में गुरुवार को आया भूकंप

नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप का केंद्र रोहतक जिले से 15 किलोमीटर दूर था। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मिजोरम राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.