BIHARBreaking NewsSTATEVAISHALI

रघुवंश प्रसाद सिंह के घरवालों का होगा Corona टेस्ट, अस्पताल ले जाने वाले को किया जाएगा आइसोलेट..

आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़ं’कप मच गया है. रघुवंश प्रसाद पटना के एम्स में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है. रघुवंश प्रसाद सिंह को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में अभी रखा गया है. उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है.

स्वास्थ्य विभाग रघुवंश प्रसाद सिंह के परिवार वालों उनके रिश्तेदारों और उनके बेहद करीबी जो लोग पिछले कुछ दिनों में रघुवंश प्रसाद सिंह के संपर्क में आए हैं, उन सब का भी कोरोना सैंपल लेने की तैयारी में है.

बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद को बीमार होने पर उनको पटना एम्स ले जाने वाले चार लोगों को आइसोलेट किया जाएगा और कोरोना टेस्ट किया जाएगा. उनके साथ में चार लोग पटना एम्स गए थे.  इन 4 लोगों में रघुवंश प्रसाद सिंह के दो भतीजे राजेश सिंह और मुकेश सिंह है जबकि दो रघुवंश प्रसाद सिंह के ड्राइवर हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उनका इलाज पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है. रघुवंश प्रसाद सिंह को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद मंगलवार को ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे, तभी उनकी तबीय’त बिग’ड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और द’र्द की शि’कायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.